फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही आर्थिक राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है। इससे आम नागरिकों को काफी लाभ मिल रहा है। यह योजना जहां एक ओर बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, दूसरी ओर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल के चलते सोलर रूफटॉप सिस्टम अब अत्यंत किफायती हो गया है। पात्र परिवारों को दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर सिस्टम लगवाना लगभग नि:शुल्क के समान हो गया है। दो किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पादन करता है, इससे मासिक उत्पादन करीब 300 यूनिट तक पहुंच जाता है। यह एक मध्यमवर्गीय परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और इससे बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें