फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक माह के वेतन से महिलाओं को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद और महाबीर सत्संग सभा की ओर से शनिवार को खन्ना पैलेस में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं को अपना एक माह का वेतन देकर उनकी मदद की। कार्यक्रम में संस्था की ओर से 1100 से अधिक महिलाओं को नकद राशि, कपड़े और खाना दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की असल पूंजी सेवा ही है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी अपनी एक माह की पेंशन इस सेवा के कार्य में देने की घोषणा की। इस मौके पर सुंदर ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, पार्षदा मोनिका मल, रूबी सौदा, पार्षद सरदूल सिंह, फकीर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें