फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आखिर साहा पैक्स में पहुंची खाद, किसानों का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। खाद की कमी के लिए दो दिन से धरने पर बैठे किसानों की मांग आखिरकार विभाग ने मांग ली और शुक्रवार शाम को खाद से भरा ट्रक साहा पैक्स में पहुंचा। उल्लेखनीय है कि खाद की मांग को लेकर किसान बीते कल साहा पैक्स पर पहुंच गए और पैक्स को ताला जड़ दिया। इसके बाद किसान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आईटी सेल के जिला प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक पैक्स में खाद नहीं पहुंचता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। किसान आज सुबह से लेकर शाम तक धरने पर बैठे रहे। शाम को खाद से भरा ट्रक पैक्स पहुंचा, जिस पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर लिया। साहा पैक्स प्रबंधक परविन्द्र सिंह ने बताया कि पैक्स में 550 बैग यूरिया और 500 बैग डीएपी पहुंच गया है जो किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें