फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता प्रपत्र में भरें सही और पूर्ण जानकारी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जोर-शोर से चल रहा है। एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित कर रहे हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता प्रपत्र में सही और पूर्ण जानकारी भरें। बीएलओ दोबारा घर आकर इन प्रपत्रों को एकत्रित करेंगे। हालांकि मतदाता स्वयं भी अपने बूथ पर जाकर फार्म जमा करवा सकते हैं। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग करें और समय रहते अपनी जानकारी अपडेट कराएं ताकि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें