नारायणगढ़। खेत में से पानी निकालने को लेकर एक दंपती ने मां और बेटे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मुकेश कुमार निवासी भूरेवाला ने कहा कि 11 जुलाई को दोपहर दो बजे वह घर में अपने परिवार के साथ बैठा था। इस दौरान दरवाजे पर उसके पड़ोस के एक पति-पत्नी आए।
उन्होंने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो दोनों ने डंडे व लोहे की रॉड से उसकी मां पर हमला कर दिया। आरोपी कहने लगे कि तुमने हमारे खेतों में से पानी क्यों निकाला। मेरी मां ने कहा कि पानी हमने नहीं निकाला, यह तो बरसात का था। इसके बाद चोट के कारण मेरी मां नीचे गिर गई। वह बीचबचाव करने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल नारायणगढ़ में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।