फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर मारपीट हो गई। लालकुर्ती निवासी नीरज सैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नीरज ने बताया कि उनके जानकार नवीन कुमार की रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर चाय की रेहड़ी है। इस रेहड़ी पर नवीन कुमार ने लड़के रखे हुए हैं। 22 मई को शाम के समय नवीन कुमार की रेहड़ी पर काम करने वाले अर्जुन के साथ एक अन्य रेहड़ी पर काम करने वाले लड़के पंकज व शुभम का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसी समय पंकज व शुभम अपने साथ 10 से 15 लड़के लेकर आया और मारपीट की। इस झगड़े में उसे, शुभम व अर्जुन को भी चोट लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें