फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुश्तैनी मकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गांव कांवला में पुश्तैनी मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया और परिजरों ने सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाॅ. ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर- 9 सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव कांवलां जग्गी काॅलाेनी निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि जग्गी काॅलोनी कांवलां में उनका पुश्तैनी मकान है। मकान के बंटवारे को लेकर देवेंद्र पाल का चाचा बलजीत अक्सर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता है। दो दिन पहले उसके चाचा बलजीत का लड़का गुरतेज सिंह गाली गलौज करते हुए बहसबाजी करने लगा। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें