फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज पर्व से शुरू होते हैं त्योहार : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की महिलाएओं ने अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर एकत्रित होकर मेयर शक्ति रानी शर्मा के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। तीज कार्यक्रमों में बहुत सी महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने महिलाओं को बताया कि हरतालिका तीज व्रत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है और इस दिन सुहागिनें भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने के साथ अखंड सुहाग की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि तीज पर्व से ही त्योहारों का शुभारंभ होता है।
मेयर ने कहा कि मानसून में मनाया जाने वाला हरियाली तीज बारिश, घेवर, झूलों, सिंजारा और देवी पार्वती का त्यौहार है व ग्रामीण इलाकों में महिलाएं हफ्तों पहले झूले पर झूल कर तीज के गीत गाना प्रारंभ कर देती हैं। इस अवसर पर मेयर के साथ कमलेश पाहवा, सीमा जैन, आरती खुराना, ऋतिका मक्कड़, सिमरन मोहन, कुसुम अलघ और रचना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें