फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला कर्मी ने टेक्नीशियन पर उठाया हाथ, काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में एमआरआई रूम में स्वास्थ्य विभाग की ही महिला कर्मी ने जमकर हंगामा किया। दोपहर के समय महिला अपने पति का एमआरआई करवाने के लिए पहुंची थी। भीड़ होने के बावजूद महिला ने टेक्निशियन से पहले तो उनका नंबर लगाने के लिए बोला। जब टेक्नीशियन ने कहा कि वह नंबर के अनुसार ही स्कैन करेंगे।
विज्ञापन

इतने में महिला का पारा बढ़ गया और उसने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते टेक्नीशियन को मरने के लिए हाथ तक उठा दिया लेकिन पति ने समय रहते उसे समझाया और टेक्नीशियन के कमरे से बाहर निकाला। हंगामे के बाद एमआरआई टेक्निशियन के साथ-साथ एमआरआई व सीटी स्कैन डिपार्टमेंंट इंचार्ज शुभम ने कामकाज बंद कर दिया।
ऐसे में मरीजों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ा। महिला कर्मी के खिलाफ एक शिकायत रजिमेंट चौकी में दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार बुलाया है। उधर, दोपहर से लेकर रात तक तीनों टेक्नीशियन ने कामकाज ठप रखकर रोष जताया। ऐसे में जो भी मरीज आए थे उन्हें मजबूरन वापस लौटना पड़ा। डिपार्टमेंट इंचार्ज शुभम ने कहा है कि जब तक उनके साथ इस तरह ही हाथापाई के मामलों का कोई ठोस समाधान नहीं निकल जाता है वो काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि इससे पहले भी कई बार मरीज उनके साथ बहस कर जाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। बताया जाता है कि महिला कर्मी खुद को सिटी पॉलीक्लिनिक की स्टाफ बता रही थी।
विज्ञापन

वर्जन

टेक्नीशियन की तरफ से शिकायत मिली है कि सिटी पॉलीक्लिनिक के काम करने वाली महिला स्टाफ ने उसके साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई की है। मामले की जांच चल रही है। बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


नवतेज, एएसआई, रजिमेंट चौकी इंचार्ज अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें