अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल रोटी बैंक से महिला सफाई कर्मी का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी नागरिक अस्पताल स्थित प्राइवेट कमरे से पर्स चोरी हो गया था। जिसमें 30 हजार रुपये थे।
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पर्स में दो हजार रुपये की नकदी व दस्तावेज थे। महिला ने जब रोटी बैंक में रखा पर्स चैक किया तो उसे नही मिला। इसके बाद महिला ने नागरिक अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक की तो युवक पर्स चोरी कर ले जाता हुआ नजर आया। युवक की तलाश शुरू हुई तो युवक एक्सरे रूम के पास हाल में बैठा नजर आ गया। पुलिस ने युवक को काबू कर रेजिमेंट चौकी पुलिस को सूचना दी। रेजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि महिला का पर्स व रुपये वापस कर दिये। महिला ने शिकायत देने से मना कर दिया। अगर उनके पास शिकायत आई तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।