फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिरसा डेरे में गए परिवार के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के आदर्श नगर स्थित एक बंद मकान से दिनदहाड़े दो युवक टूंटियां व मिक्सर चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन आदर्श नगर निवासी रघुवीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन

23 मई को अपने परिवार सहित मकान का ताला लगाकर सिरसा डेरे में गया था। पांच जून की शाम के समय नौकरानी ज्योति ने फोन किया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। घर आकर देखा तो बाथरूम व रसोई की टूंटियां गायब थी। इसके अलावा चोर मिक्सर भी ले उड़े। चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी खंगालने पर दिख रहा है कि दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें