फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत, बेटा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड पर मधु महल पैलेस के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राम निवास (52) की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि बाइक चला रहा उनका बेटा जसविंद्र बच गया। पंजोखरा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे जसविंद्र की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हंडेसरा निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन स्थित होमटेक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार शाम करीब 5:15 बजे वह अपने पिता राम निवास (52) के साथ पंजोखरा साहिब बस अड्डे के पास स्थित एक नर्सरी से पौधे लेकर अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। नारायणगढ़ रोड पर मधु महल पैलेस के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में राम निवास की दाहिनी टांग में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर गंभीर चोट आईं थी। घायल राम निवास को सिटी के नागरिक अस्पताल से पहले एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें