फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिता ने अध्यापकों पर लगाए बच्चे से मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के निकटवर्ती जलबेहड़ा गांव के एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के पिता ने स्कूल के कुछ अध्यापकों पर बच्चे से मारपीट का आरोप लगाया है। बच्चे के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा नौंवी कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह 11 बजे उसके स्कूल के अध्यापक ने उसे एक फोन उठा कर देने को कहा। जब बच्चे ने मना किया तो दो अध्यापकों ने उसकी पिटाई कर दी। वीरवार को सुबह पिता बच्चे को लेकर शहर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। पिता का कहना है कि अध्यापकों ने उसकी टांगों और हाथों पर वार किया है। इस मामले में जब प्रधानाचार्य से बातचीत कि गई तो उन्होंने कहा कि पिटाई का मामला संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने बताया स्कूल के तीन बच्चों ने किसी अज्ञात की बातों में आकर मिड डे मील वर्कर का फोन उठा लिया था। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बच्चों से मोबाइल लाने को कहा। बच्चों ने अपने घर में रखा मोबाइल स्कूल प्रधानाचार्य को लौटा दिया। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें