अंबाला सिटी। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसान आईडी बनाई जा रही है, इससे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सभी स्कीमों का लाभ एक ही आईडी से मिलेगा। उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. जसविंदर सिंह सैनी ने बताया कि किसानों को एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी दी जाएगी। इस यूनिक आईडी से किसान एक क्लिक से अपने जमीन का ब्योरा देख पाएंगे इसलिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण कराएं। संवाद