बराड़ा में अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर ज्ञापन देते किसान। किसान
बराड़ा। देश बचाओ मोर्चा ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की है। संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मोर्चा का कहना है कि यह समझौता किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के लिए गंभीर खतरा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी। संगठन ने आशंका जताई कि इस समझौते से करोड़ों लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ेगा। इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया गया है। बराड़ा में उप जिलाधिकारी को भी एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें केंद्र सरकार से समझौते को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर देशभर में जनआंदोलन होगा। संगठन ने कृषि और ग्रामीण ढांचे को प्रभावित करने वाले निर्णयों में संबंधित वर्गों की राय को प्राथमिकता देने की मांग की। संवाद