अंबाला। जालंधर कैंट के पास मानावाल स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर वीरवार को किसानों ने धरना दिया। रेलवे ट्रैक लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। अमृतसर से अंबाला की तरफ आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। जो ट्रेन जहां थी उसे बीच रास्ते रोक दिया गया। इस कारण ट्रेन नंबर 13308 का संचालन 50 मिनट की देरी से किया गया। वहीं ट्रेन नंबर 12238 का संचालन 2 घंटे की देरी से, 13006 का 30 मिनट, 12904 का 20 मिनट, 12032 का 3.40 घंटे, 12498 का 4.40 घंटे, 12470 का 20 मिनट, 14646 का 1.40 घंटे, 12332 का 3.30 घंटे, 14674 का 3 घंटे और ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस का संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा।