फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली प्रबंधन को आमदनी का साधन बनाएं किसान : अजय सिंह तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किसान धान कटाई के बाद बचने वाले फसल अवशेष (पराली) को जलाने की बजाय इसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर अपनी आय को बढ़ाएं। पराली को जलाना न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट करता है, बल्कि वायु प्रदूषण फैलाकर मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर ने किसानों से आह्वान करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं, प्रोत्साहन राशि तथा आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फसल अवशेष प्रबंधन करने पर किसानों को विभाग की ओर से 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अंबाला शहर में स्थापित कमरा नंबर 17 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 0171-2530517 है व नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9416673733 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों की जानकारी ले सकता है, इसके अलावा पराली जलाने जैसी घटनाओं के बारे में जानकारी एवं शिकायत भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें