फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान घोटाले और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किसानों ने फूंका बिगुल, 27 को करेंगे प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
भाकियू चढूनी गुट के किसान नेता बैठक के बारे में जानकारी देते हुए। संगठन
विज्ञापन
साहा। प्रदेश में कथित धान घोटाले, शिक्षा के बाजारीकरण और महंगी स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ किसानों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की साहा में आयोजित अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 जनवरी को जिलेभर के किसान अंबाला शहर की अनाज मंडी में जुटेंगे। किसान प्रदर्शन करते हुए किसान जिला सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने साहा में हुई बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी हैं। यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियों के कारण किसान और आम आदमी आर्थिक बोझ तले दबा जा रहा है। किसानों ने मांग की कि धान की खरीद में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी गुट के किसान नेता बैठक के बारे में जानकारी देते हुए। संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें