फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : दिल्ली और पंजाब नहीं जा रहीं बसें, परेशानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। किसान के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली और पंजाब से अंबाला आने वाली बसें पूरी तरह बंद है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। बसों के लिए लोग घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानोंं को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से शंभू सीमा और शाहबाद के मारकंडा पुल पर बैरिकेडिंग कर दी है। इस कारण दिल्ली अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग का संपर्क बंद है। दिल्ली और पीपली से सीधी बस अंबाला नहीं आ रही है और अंबाला से बसें पंजाब की ओर नहीं जा रही है ।
इसी तरह से दिल्ली से बसें बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ और हिमाचल जा रही हैं और हिमाचल और चंडीगढ़ की बसें ही इसी तरह से दिल्ली जा रही हैं। यह बसें पहले अंबाला से होते हुए जाती थीं। जबकि अंबाला डिपो के अधिकारियों ने दिल्ली के यात्रियों के लिए बसों का रूट डायवर्ट किया है। यह बसें अंबाला से साहा, दोसड़का होते हुए दिल्ली से पहले बालगढ़ तक ही जा रही हैं। इसी के साथ नारायणगढ़ सब डिपो से बस दिल्ली से लिए नारायणगढ़ से जगाधरी , लाडवा, इंद्री होते हुए बालगढ़ तक ही जा रही है।
विज्ञापन

फोटो: 32
दो घंटे हो गए बद्दी की बस का इंतजार करते हुए
मध्यप्रदेश के जिला पन्ना निवासी नंदू ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन से अंबाला छावनी आया है और उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी जाना है। लेकिन दो घंटे हो गए है बद्दी की बस नहीं आई है।
फोटो: 33
एक घंटे से नहीं आई चंडीगढ़ की कोई भी बस
जगाधरी निवासी फुरकान ने बताया कि वह चंडीगढ़ में काम करता है और उसे चंडीगढ़ में काम पर जाना है। जिसके लिए वह अंबाला छावनी बस अड्डे पर पिछले एक घंटे से चंडीगढ़ की बस की इंतजार कर रहा है।
फोटो: 34
परिवार के साथ जाना है पटियाला
उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सुरेश ने बताया कि वह परिवार के साथ दोपहर को अंबाला छावनी बस अड्डे पर और उसे परिवार को पटियाला में भाई के पास जाना है, एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया लेकिन बस नहीं आईं।
फोटो: 35
लुधियाना के लिए नहीं मिली कोई बस
रिंकू ने बताया कि उसे लुधियाना जाना है और लुधियाना की कोई बस नहीं आ रही है उसे डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय हो गया है।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी की बस  का इंतजार करता परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें