फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस अफसरों को सम्मानित करने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के मामले में किसान वीरवार को सड़कों पर उतर आए। शंभू बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कई जिलों में प्रदर्शन किया। वहीं अंबाला शहर के मानव चौक पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता इस बात पर विरोध जता रहे हैं कि सरकार ऐसे ही अफसराें को सम्मानित कर रही है जिन्हाेंने किसानों को रोकने व उनके खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने में भूमिका निभाई। इस विरोध से पहले ही किसान नेता कह चुके हैं कि सरकार को इन अफसरों को सम्मानित नहीं करना चाहिए। किसानों को इस प्रदर्शन में एकजुट करने के लिए मोर्चे की तरफ से जो पोस्टर जारी किया गया था उसमें अंबाला के पूर्व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, आईजी सिबास कविराज, आईपीएस सुमित कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी रामकुमार व डीएसपी नरेंद्र कुमार के फोटो के साथ इन अधिकारियों को अवाॅर्ड न देने को कहा गया था। किसानों का आरोप था कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बार्डर पर इन अधिकारियों ने किसानों पर अत्याचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें