फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों ने टोल पर किया प्रदर्शन, कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मांगें पूरी नहीं करने पर किसान संगठनों ने वीरवार को चंडीगढ़ को जाने वाले टोल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान संगठनों से जुड़े किसानों ने हाथों में झंडे लेकर टोल पर नारेबाजी की। उन्होंने टोल को पूरी तरह से फ्री करा दिया। ऐसे में वाहन चालकों को तो आने जाने में आसानी हुई मगर टोल कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगी है। अंबाला चंडीगढ़ राजमार्ग पर दिनभर में एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में 60 से 70 लाख रुपये का राजस्व इस टोल से प्राप्त होता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की मांग थी कि किसान संगठन पिछले लंबे समय से शंभू बॉर्डर सहित अन्य मोर्चों पर बैठे हुए हैं मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार के गठन के बाद उन्होंने विरोध की कॉल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें