फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-दिल्ली और सहारनपुर सेक्शन नहीं बंद कर पाए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली कूच के बाद अंबाला में रेल रोको आंदोलन के लिए किसान रविवार को नहीं जुट पाए। पुलिस की मुस्तैदी के बीच अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन और सहारनपुर सेक्शन भी किसी तरह से बाधित नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस ट्रैक पर अधिकतर ट्रेन बंद के बावजूद चलती रही और यात्रियों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार मालगाड़ियों सहित लगभग 22 ट्रेनों को उक्त रास्तों के माध्यम से गंतव्य की तरफ भेजा गया। हालांकि पंजाब के रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से अंबाला-लुधियाना और चंडीगढ़ रेल सेक्शन पूरी तरह से बाधित रहा।
इस कारण दिल्ली व सहारनपुर की तरफ से आने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से अंबाला कैंट स्टेशन सहित बराड़ा, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशनों पर रोके रखा। उधर पंजाब में अंबाला मंडल के अधीन 22 रेलवे मार्गों पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस कारण पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली नौ यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच दोपहर 1 बजे चलने वाली शताब्दी को भी तीन घंटे की देरी से शाम चार बजे के बाद ही दिल्ली की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला के मोहड़ा के पास किसानों के धरने की सूचना थी। ऐसे में रेलवे और सामान्य पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन दोपहर 4 बजे तक कोई भी किसान ट्रैक रोकने के लिए नहीं पहुंच पाया, हालांकि इसके बाद भी पुलिस सुरक्षा के लिहाज से मोहड़ा में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें