फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका के नए नियमों को किसानों ने बताया घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर थोपे गए नए नियमों का किसानों ने विरोध शुरु कर दिया है। किसानों का कहना है कि यह नए नियम देश को कंगाली की कगार पर खड़ा कर देंगे और इससे किसान ही नहीं बल्कि प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति प्रभावित होगा। इस संबंध में किसानों की एक बैठक साहा में हुई और बैठक के दौरान किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख और संयुक्त संघर्ष पार्टी के संस्थापक गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ट्रंप ने भारत को लूटना शुरु कर दिया है। अमेरिका से भारत में जो सामान भेजा जाएगा, उस पर टैक्स बढ़ा दिया गया है और भारत से जो सामान आएगा, उस पर भारत सरकार टैक्स घटाएगी। ऐसे में इसकी मार किसानों पर पड़ेगी। इससे अनाज मंडियां भी बंद हो जाएंगी और प्राइवेट मंडियों का दौर शुरु हो जाएगा। इसलिए इन नए नियमों को जनता के हित में तुरंत प्रभाव से वापिस लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें