फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब के मुख्यमंत्री का किसानों ने फूंका पुतला

Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर अग्रसेन चौक पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पंजाब के मुख्यमं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली से पहले ही किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इन किसानों की रिहाई करवाने के लिए शहर में पुतला फूंका गया। माजरी ने कहा कि अगर किसान साथियों को जल्द रिहाई न किया तो वह आगामी रणनीति अपनाएंगे। जय सिंह जलबेड़ा, कुलदीप मोहड़ा, मनजीत मिर्जापुर, मनजीत सिंह गरनाला व अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद

शहर अग्रसेन चौक पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पंजाब के मुख्यमं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें