फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान रेल रोको आंदोलन पर अडिग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एमएसपी सहित अन्य लंबित मांगों के लिए रविवार को किसान संगठन ट्रेनों के पहिया जाम करेंगे। इसके लिए वे अलग-अलग रेल खंड पर रेल पटरियों पर धरना देंगे। यह धरना चार घंटे के लिए दोपहर 12 से शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने इसके लिए तीन रेल सेक्शन पर धरना देने का फैसला किया है और वह अपने फैसले पर अडिग हैं। इसमें अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर मोहड़ा गांव के फाटक नंबर 102 सी पर, अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर शंभू रेलवे स्टेशन के पास और अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन पर लालडू रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर किसान धरने पर बैठेंगे।
हरियाणा और पंजाब के किसान नेताओं ने इसके लिए वीडियो भी जारी किए और हाथ जोड़कर किसानों से अपील की कि इस मुहिम में साथ दें। हरियाणा के किसान भी इस आंदोलन में शामिल हों इसके लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी और जयसिंह जलबेड़ा ने भी इसके लिए आह्वान किया। भाकियू शहीद भगत सिंह पहले ही किसान आंदोलन कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के मुख्य सदस्य हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने भी कसी कमर
किसानों के धरने को देखते हुए रेलवे ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना तैयार कर ली है। इस दौरान जो भी ट्रेनें अलग-अलग रेल खंड पर चल रही होंगे, उन्हें बीच रास्ते के छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर रोका जाएगा। यात्रियों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वो जरूरत पड़ने पर ही ट्रेनों में सफर करें। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी के 100 से अधिक कर्मचारियों को तीनों रेल खंडों पर तैनात किया गया है जोकि रेल पटरियों के आसपास तैनात रहेंगे।
गुप्तचर विभाग रहेगा सक्रिय
वहीं गुप्तचर विभाग की टीमें भी रेलवे लाइनों के आसपास तैनात रहेंगी ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में मौके की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंंचाई जा सके। इसके अलावा ट्रेनों के आवागमन को लेकर भी मंडल के अधिकारी लगातार मुख्यालय से संपर्क बनाए रहेंगे, जिससे कि अगर बीच रास्ते कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो आपसी तालमेल से ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वर्जन
किसान आंदोलन को लेकर जानकारी मिली है कि वो अलग-अलग तीन रेल खंडों पर धरना देंगे। सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ट्रेनों का संचालन मौके के हालात अनुसार ही किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ट्रेनों को छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा ताकि कहीं कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें