किसान नारायणगढ़ शुगर मिल प ्रबंधन से बात करते हुए। संवाद
शहजादपुर। बनौंदी शुगर मिल में किसानों ने शुगर मिल चलने की तारीख पता करने के लिए शुगर में प्रशासन से मुलाकात की पर शुगर मिल प्रशासन की तरफ से किसानों को कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई जा सकी। इसका कारण शुगर मिल की मरम्मत का काम अधूरा होना बताया गया। जिसकी वजह से किसानों ने मिल प्रशासन को अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने बताया कि पिछले साल नवंबर 15 नवंबर को शुगर मिल चालू हो गई थी। अबकी बार मिल की शुरुआत समय पर न होने से किसानों को नुकसान होगा। किसानों के पास गन्ने की लेबर पहुंच चुकी है, जिसका खर्चा उनको उठाना पड़ रहा है। दूसरा शुगर मिल के देरी से चलने से उनकी गेहूं की फसल की बुवाई भी देरी से होगी। इस वजह से किसानों को नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि उन्होंने शुगर मिल प्रशासन से वह आगामी 10 नवंबर को शुगर मिल को समय से शुरू करने के लिए फिर मुलाकात करेंगे। शुगर मिल प्रबंधन से वीके सिंह ने बताया की अबकी बार मिल की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से शुगर मिल शुरू करने में देरी हो सकती है। इस मौके पर सिंगारा सिंह, चमन सिंह, नरमैल सिंह व अनेक किसान साथी मौजूद रहे।
किसान नारायणगढ़ शुगर मिल प ्रबंधन से बात करते हुए। संवाद