फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: गन्ना के बकाए पर किसान गुस्साए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। गन्ने की करोड़ों के बकाया भुगतान के लिए संयुक्त गन्ना किसान कमेटी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने बनौंदी स्थित नारायणगढ़ शुगर मिल में मिल प्रबंधन, सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके बकाया का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। लगातार दो घंटे तक प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ जब मिल प्रशासन बातचीत के लिए नही पहुंचा तो गुस्साये किसानों ने तुलाई कांटा रोक दिया। सूचना पाकर कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एसडीएम नारायणगढ़ सी जया शारधा और मिल प्रबंधन ने किसानों से बातचीत की। देर तक चली बातचीत के बाद किसानों ने आपसी मंत्रणा के लिए समय मांगा। कुछ देर के बाद प्रशासन और किसानों के बीच दूसरे दौर की हुई बातचीत में आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और कहा कि यदि उनकी बात नही मानी गई तो वे 2 मार्च को दोबारा से मिल पर इकट्ठा होंगे और आगे रणनीति बना फैसला लेंगे।
विज्ञापन

तीन माह बीतने पर भी भुगतान नहीं
संयुक्त गन्ना किसान कमेटी के प्रधान सिंगारा सिंह, उप प्रधान गुरदेव सिंह, धनराज सिंह आदि का कहना था कि शुगर मिल का 2022-23 का पेराई सत्र शुरू हुए 90 दिन बीत चुके हैं और अब तक किसानों का लगभग 100 करोड़ मिल की ओर बकाया हैं। उन्हाेंने कहा कि यदि इसी प्रकार बकाया बढ़ता गया तो पिछले वर्ष से भी अधिक किसानों का बकाया रुक जाएगा। किसानों ने कहा कि वे पहले से ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं उन्हें अन्य फसलों में भी घाटे का सामना करना पड़ा। गन्ने की लेबर और छिलाई के लिए मजदूरों को देने के लिए उनके पास पैसे नही है उन्हें गन्ना मिल तक पहुंचाने के लिये लेबर से लेकर तेल तक नकद खरीदना पड़ता है। जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

चीनी बिकने पर होगा किसानों का भुगतान
मौके पर पहुंची एसडीएम सी जया शारधा ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पास लगभग 40 करोड़ रूपये की चीनी स्टॉक में है और जैसे ही चीनी बिक जायेगी सबसे पहले उस राशि को किसानों के खाते में डाला जायेगा। उन्होने कहा कि वे किसानों की समस्या को समझती है, लेकिन उनकी भी मजबूरी है। किसानों ने एसडीएम से कहा कि हमें आश्वासन दें इस पर एसडीएम ने कहा कि वे कोई भी ऐसा झूठा आश्वासन नहीं देंगी, जिसे वे पूरा न कर सकें। इस पर किसानों ने आपसी बातचीत के लिए समय मांगा। कुछ देर के बाद किसानों और एसडीएम सी जया शारधा और मिल प्रबंधन के बीच दोबारा से बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दिसम्बर माह की पेमेंट कब तक उनके खाते में डल जायेगी। इस पर एसडीएम ने यूनिट मुखिया वीके सिंह से बात कर बताया कि लगभग साढ़े 19 करोड़ की पेमेंट फरवरी माह के अंत तक किसानों के खाते में डल जायेगी। इस पर किसानों ने कहा कि यदि 28 फरवरी तक यह पेमेंट उनके खाते में नही आई तो वे 2 मार्च को शुगर मिल में पंचायत कर आगामी रणनीति तैयार कर कोई ठोस फैसला लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें