फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा कल से

Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। किसान मजदूर मोर्चा ने किसान शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को मंच के नेता बठिंडा के गांव बल्लों से शहीद शुभकरण सिंह के अस्थि कलश एकत्रित करेंगे। यह यात्रा शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से शुरू होगी। दोनों स्थानों पर एक-एक अस्थि कलश पहुंचाया जाएगा। इसके बाद शनिवार से इस यात्रा को शुरू कर दिया जाएगा।
शंभू बॉर्डर से शुरू होने वाली कलश यात्रा में जीटी रोड बेल्ट के छह जिलों को किसान नेता कवर करेंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि प्रत्येक जिले में यात्रा दो दिन रहेगी। जहां रात्रि होगी उसी गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा। गाड़ियों में सवार किसान नेता व किसान अस्थि कलश को लेकर अधिक से अधिक गांवों को कवर करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों को सरकार से सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो किसान नेता गाड़ी रुककर छोटी-छोटी सभाएं भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा से अंबाला से करीब 74 किसान दिल्ली रवाना हुए थे। उनका कहना है कि किसानों की मांगों को सरकार को पूरा करना ही होगा।

किसानों की कलश यात्रा की एंट्री पंचकूला से 16 मार्च को होगी। यहां से होते हुए वह नारायणगढ़ क्षेत्र के गांवों को कवर करते हुए अंबाला में दाखिल होंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र में जाएंगे। खास बात है कि 22 मार्च को हिसार के माजरा प्याऊ और 31 मार्च को अंबाला के मोहड़ा अनाज मंडी में किसान बड़े कार्यक्रम करेंगे। जिसमें प्रदेशभर से किसान आएंगे। अंबाला के कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाकियू शहीद भगत सिंह को ही दी गई है। ऐसे में उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन




पीजीआई चंडीगढ़ में किसान का जाना हाल

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के किसान आंदोलन के 31वें दिन किसान नेता सुरजीत सिंह फूल, चमकौर सिंह उस्मानवाला, मलकीत सिंह आदि ने बताया कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल 21 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए किसान प्रीतपाल सिंह से मिलने सुबह पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह अब अच्छी हालत में हैं, डॉक्टरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें आईसीयू से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद किसान नेताओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बैठक की युवाओं से किसान आंदोलन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर देशभर से युवाओं और छात्रों को शंभू बॉर्डर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें