फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक मनप्रीत की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। साहा स्थित समलहेड़ी गांव के खेतों में बने ट्यूबवेल के नजदीक बिजली के तारों से करंट लगने से 26 वर्षीय किसान मनप्रीत सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के समय मनप्रीत सिंह अपने पिता के साथ खेतों में पानी लगाने के लिए गया था।
विज्ञापन

खेतों में पहुंचा ही था कि कंधे पर रखी रस्सी अचानक बिजली के तारों से टकरा गई। देखते ही देखते मनप्रीत सिंह तार से झुलस गया। इतने में पिता भागकर कुछ ही कदमों की दूरी पर ट्रांसफार्मर से मेन लाइन को काटकर लौटे। तब तक बेटा बेसुध हो चुका था। पहले तो शोर मचाकर परिजन बुलाए और प्राथमिक उपचार देना चाहा, लेकिन बिगड़ती तबीयत को देखते हुए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खेतों में बिजली के तार काफी नीचे लटके थे। जो हादसे का कारण बने। पुलिस ने भी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र समलेहड़ी पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजन बोले- कई बार दी शिकायत, पर सुनवाई नहीं

मृतक के पिता डेरा समलहेड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय नछतर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। दो बेटे और एक बेटी है। सबसे छोटा लड़का मनप्रीत सिंह खेत में काम कराता था। सोमवार को वह सुबह आठ बजे बेटे के संग पानी लगाने गया तो हादसा हो गया। गुस्साए परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि बिजली निगम में कई बार काफी नीचे लटके तारों की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। समय रहते ये तार ऊपर हो जाते तो आज उनका बेटा जीवित होता। यह निगम की लापरवाही का नतीजा है।
सेना में बड़ा भाई और बहन, दोनों शादीशुदा

बताया जाता है कि मनप्रीत के बड़ा भाई सेना में है और शादीशुदा है। जबकि बहन की भी शादी हो रखी है। मनप्रीत की शादी के लिए भी परिजनों की ओर से तैयारियां की जा रही थीं कि लड़की देखकर जल्द रिश्ता कर देंगे। मौत की खबर लगने के बाद परिवार और गांव में मातम पसर गया।
वर्जन

परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जांच का विषय है कि इसकी लापरवाही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र, थाना प्रभारी, साहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें