बराड़ा। मलिकपुर गांव में फार्म हाउस के ताले तोड़कर 1.19 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। बराड़ा थाने में दी तहरीर में मलिकपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह ऑनलाइन बिजनेस करता है। मलिकपुर गांव में एक किल्ले पर फार्म हाउस बनाया हुआ है। देखरेख के लिए हरि सिंह को रखा हुआ है। 1 अगस्त के हरि सिंह ने बताया कि फार्म हाउस के ताले टूटे हुए थे। लैपटॉप सहित जेबीएल के स्पीकर गायब थे। संवाद