फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिवक्ताओं के कंपाउंड से पंखे, स्टूल और कुर्सियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के रामबाग रोड स्थित रुकिमणी देवी हाल परिसर में बने अधिवक्ताओं के कंपाउंड से पंखे, टाइपिस्ट विनोद की कुर्सी व स्टूल गत रात में चोरी होने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता विकास नाथ परूथी ने इस मामले में थाना कैंट पुलिस को शिकायत सौंप दी।
विज्ञापन

सब डिविजनल बार एसोसिएशन अंबाला कैंट ने थाना शिकायत में बताया कि छावनी के रेलवे रोड स्थित रुकिमणी देवी परिसर में बने कंपाउंड में वह वकालत करते हैं। इस कंपाउंड में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम करवाने के आते हैं। उन्होंने अपना सामान इसी कंपाउंड में रखा हुआ है। जिसे वह शाम को ताला लगाकर चले जाते हैं। सोमवार की रात किसी अज्ञात ने उनके सात केबिन से पंखे, स्टूल व कुर्सियां चोरी कर ली और फरार हो गए। कपांउंड से इससे पहले भी चोरी हो चुकी है। चोरी हिमांशी परूथी, विकास परूथी, सुनील जैन, सुनील सहगल, रोहित गर्ग, अजय गुप्ता , डीड राइटर चंचल सिंह के कंपाउंड में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें