अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल के फ्लू वार्ड के बाहर अस्पताल प्रशासन द्वारा नई पहल शुरू की गई है। जिसके चलते आने जाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सैनिटाइज करने में मदद मिल रही है। दरअसल फ्लू वार्ड के बाहर दो पंखे लगाए गये हैं। जो आने-जाने वालों पर दवाई का छिड़काव करते हैं। इससे यहां आने जाने वाले कर्मचारियों व मरीजों को आसानी से सैनिटाइज कर दिया जाता है। हालांकि स्थापित किए गए दोनों पंखे ऑटोमेटिक नहीं है। इनको एक कर्मचारी द्वारा पहले ऑन किया जाता है तत्पश्चात यह पंखे सेनिटाइज करने का कार्य करते हैं। जिससे कि कोविड 19 के संक्रमण के फैलने पर अंकुश लगाया जा सकेगा।