गांधी नगर कालोनी स्थित घर में परिवार के सदस्य सोते रहे और चोर चार मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। गांधी नगर निवासी अंश ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ सोया था। बुधवार को सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि घर में रखे चार मोबाइल गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।