फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बलिदानी विजय कुंडू के परिजन सम्मानित

विज्ञापन
छावनी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद लांस नायक विजय कुंडू के पिता जीत राम को सम्मानित क - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। कारगिल युद्ध के 27 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से किस्मत नगर स्थित राजपूत धर्मशाला में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन अमरजीत शर्मा ने की जबकि समाजसेवी राजीव शर्मा लाडी और चेयरमैन गौरव मिगलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कारगिल युद्ध में बलिदानी लांस नायक विजय कुंडू के पिता जीत राम को सम्मानित किया गया। मौके पर कर्नल एचएस कौशल, विंग कमांडर अशोक चौहान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, कर्नल हिम्मत सिंह, मेजर संजय मेहरोत्रा, सूबेदार मेजर कृष्ण लाल, महिला विंग की प्रधान उषा चंदेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें