फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में थ्री व्हीलर पलटने से परिवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। थ्री व्हीलर में सवार होकर राजपुरा से लालडू़ जा रहा परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया। घायलों की पहचान लालडू निवासी अलीशा, रवि कुमार, जसबीर कौर, और उनके पति पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे मानकपुर रोड पर हुआ। थ्री व्हीलर के साथ मोटरसाइकिल सवार की टक्कर के कारण थ्री व्हीलर पलट गया इस कारण उसमें सवार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि थ्री व्हीलर में सवार दो बच्चों को कोई चोट नहीं आई। घायल अलिशा ने बताया कि उनके पति रविकुमार लालडू में थ्री व्हीलर चलाते हैं। शनिवार रात को वह लालडू जा रहे थे। इसी दौरान जब वे मानकपुर रोड पर पहुंचे तो एक बाइक सवार उनके थ्री व्हीलर से टकरा कर पलट गया। घायलों को उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत के चलते पवन कुमार को चंडीगढ़ 32 भेजा गया है जबकि अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें