फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महाराष्ट्र गया परिवार, घर से नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलबेड़ा। जलबेड़ा रोड स्थित ब्लॉक नंबर 11 के एक बंद मकान से चोर अलमारी तोड़कर सोने के आभूषण व नकदी ले गए। चोर खिड़की पर लगी ग्रिल उखाड़ने के बाद भीतर दाखिल हुए थे। 24 फरवरी को पड़ोसी से फोन पर सूचना मिली कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। सिटी थाना पुलिस ने मकान मालिक प्रदीप आहलूवालिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रदीप ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को अपने बेटे आदित्य के पास महाराष्ट्र गए थे। घर पर ताला लगा था। 24 फरवरी 2026 की दोपहर को उनके पड़ोसी राम शरण ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है व रात में चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद अंबाला पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें