फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: ढाबे से बाहर निकले परिवार पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 40,41
विज्ञापन

ढाबे से बाहर निकले परिवार पर हमला, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बस स्टैंड स्थित पूर्ण सिंह ढाबा से खाना खाकर बाहर निकले परिवार पर कुछ युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई बुरी तरह से घायल हो गए। बच्चों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया।
छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल मनोज गोयल ने बताया कि वह कालका का निवासी है और रविवार को वह अपने भाई संजीव गोयल, बेटा राघव गोयल, भतीजे केशव और शुभम के साथ कालका से अंबाला में सामान की खरीदारी करने इनोवा गाड़ी में आए थे। इसी दौरान वह खाना खाने के लिए छावनी के बस स्टैंड स्थित पूर्ण सिंह ढाबा पर रुके और खाना खाया। खाना खाने के बार जब ढाबा से निकले और गाड़ी में बैठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी ढाबा संचालक के नौकर ने बदसलूकी करते हुए वहां से गाड़ी जल्दी निकालने को कहते हुए गाली गलौच करने लगा। यह देख उन्होने उसे गाली देने से मना किया तो तभी वहां पर एक अन्य टैक्सी आई और उसने में से एक युवक निकला। इसके बाद उन दोनों ने आसपास से अन्य युवकों को बुला लिया और मनोज गोयल के भाई संजीव गोयल के साथ मारपीट करने लगे। यह देख भाई को बचाने के लिए मनोज गोयल आगे आये तो उन युवकों ने पास में पड़ी ईंटें उठा ली और उन सभी पर हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर जान बचाई, लेकिन दोनों भाई इस ईंट के हमले में घायल हो गए। मनोज गोयल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो वह युवक जब भी उनके साथ गाली गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें