फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश के नाम पर 9.15 लाख लेकर थमाया फजी वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के रजौली गांव निवासी मनीष कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर नाै लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने रुपये लेने के बाद एक माह दिल्ली तो दो माह मुंबई में घुमाया। साथ ही फर्जी वीजा, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज दिए। फिर भी विदेश नहीं भेजा तो वह अंबाला लौट आया।
विज्ञापन

करीब दो साल तक टालमटोल करने के बाद भी पैसे नहीं दिए। शहजादपुर थाना पुलिस ने मनीष कुमार की शिकायत पर आरोपी विक्रम, रेखा रानी व केहर सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के रजौली गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी विक्रम, रेखा रानी और केहर सिंह ने झांसे में लेकर धोखाधड़ी की।
आरोपी विक्रम सितंबर 2022 में मिला था और पुर्तगाल भेजने की बात कहीं थी। विदेश में जानकारी होने की बात बोलते हुए काम दिलवाने की भी जिम्मेदारी ली थी। विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये में समझौता हुआ था। धीरे-धीरे नाै लाख 15 हजार रुपये की राशि भेज दी। झांसे में लेते हुए कहा कि पुर्तगाल जाने के लिए वह पासपोर्ट, वीजा व अन्य दस्तावेज मुंबई एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

पहले तो आरोपियों ने करीब एक माह तक दिल्ली घुमाया व फिर दो माह तक मुंबई में घुमाया कि जल्द ही विदेश भेज देंगे। आखिर में वह वापस लौट आया। इस तरह आरोपी करीब दो साल से टाल मटोल कर रहे थे। अब वह पैसे मांगने गया तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। महिला आरोपी ने धमकाया कि कार्रवाई की तो झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें