सहायक लाइनमैन की परीक्षा देने के लिए पहुंचे फर्जी युवक पंकज को पुलिस ने परीक्षा केंद्र के गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पंकज ने कबूल किया कि उसे करनाल के गांव गोंदर निवासी राजेश ने उसे पेपर देने के लिए भेजा था। थोड़ी देर बार राजेश भी अपने दस्तावेजों के साथ सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा। उसने अपनी पहचान बताई तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद