अंबाला सिटी। सिटी निवासी महिला का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज किए गए। जब पीड़िता ने इस आईडी पर बात कर अपना अकाउंट बंद करने को कहा तो अकाउंट डिलीट नहीं किया। लिहाजा महिला ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। सिटी की निवासी प्रीति ने बताया कि वह इंस्टाग्राम चला रही थी। तभी उसने देखा कि किसी ने उसकी फोटो व नाम से अलग आईडी बना ली है। आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद