अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगाए गए नेत्र जांच कैंप में चालक की आंखों की जांच करते दृष्टि विशेषज्
अंबाला। विजन स्प्रिंग फाउंडेशन ने मंगलवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में रोडवेज के करीब 80 चालक और परिचालकों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच में कई चालक और परिचालकों की नजर कमजोर पाई गई। आंखों की कमजोरी वाले कर्मचारियों को जरूरी परामर्श दिया और चश्मा लगाने की सलाह दी। फाउंडेशन के दृष्टि विशेषज्ञ इंचार्ज अंकित तनेजा ने बताया कि उनकी संस्था हरियाणा सरकार के साथ मिलकर रोड सेफ्टी अभियान पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी बस अड्डे पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने किया। संवाद