अंबाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के तत्वावधान में बुधवार को सेसिल कॉन्वेंट जूनियर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को बाल सुरक्षा कानूनों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना था। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव गीतांजलि गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पैनल अधिवक्ता सारू जस्सी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बेड ट के अंतर तथा आपात स्थिति में चुप न रहने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। संवाद