शहजादपुर। राजकीय आईटीआई भारांपुर में आयुष विभाग अंबाला के सौजन्य से योग सहायकों की टीम द्वारा संस्थान में पांच मिनट का वाई-ब्रेक योग सत्र आयोजित किया गया। इस योग सत्र में आयुष विभाग अंबाला से योग सहायक मोहित व नरेंद्र ने शिरकत की। इस दौरान प्रतिभागियों को तनाव-निवारण, मानसिक एकाग्रता, शारीरिक ऊर्जा सक्रियता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने संबंधी क्रियाएं करवाई गईं। प्रधानाचार्य सुलतान सिंह ने कहा कि संस्थान में आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। संस्थान प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षुओं के समग्र विकास और प्रशिक्षण गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महेश चंद वर्ग अनुदेशक, पवन कुमार, सीमा रानी, अंजू बाला, कर्मजीत सैनी, संदीप, विनोद कुमार, गौरव सैनी, दीपक शर्मा, अजित, विष्णु दत्त, कुर्बान सिंह- अनुदेशक, अजित सिंह- सहायक व अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।