अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भर्ती में अग्निवीरों को छूट देने का फैसला लिया है। इस संबंध में डीआईजी स्थापना रेलवे बोर्ड सारिका मोहन की ओर से आदेश जारी किए हैं, जोकि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ सहित सभी महाप्रबंधकों को भेजे हैं। आदेशों में जानकारी दी गई है कि देश की अलग-अलग सुरक्षा बलों में तैनात अग्निवीरों को आरपीएफ भर्ती के दौरान आरक्षित श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट चार साल की सर्विस पूरी करने वाले अग्निवीरों को ही मिलेगी। इसी प्रकार उम्र में भी दो प्रकार की छूट होगी जोकि पांच व तीन साल तक होगी। वहीं भर्ती के दौरान अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देने की जरूरत भी नहीं होगी।