फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Update: हिसार और भिवानी छोड़ मार्च में हर जगह अधिक बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

Fri, 31 Mar 2023 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तीन अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल होगा और हरियाणा में सक्रिय होकर बारिश कर सकता है।
विज्ञापन
chandigarh Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में हिसार और भिवानी जिलों को छोड़कर मार्च में अत्यधिक बारिश ने सभी जिलों में नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में भारत माैसम विज्ञान विभाग इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या वास्तव में बारिश ने इस बार मार्च में रिकार्ड तोड़ा है। आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि इस बार मार्च में पिछले पांच वर्षाें से अधिक का रिकार्ड टूटा है। मार्च में हरियाणा में 125 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हरियाणा में सक्रिय होकर पश्चिमी विक्षोभ कर सकता बारिश
बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ बना है। वहीं अब फिर से पाकिस्तान के रास्ते एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में दाखिल हो चुका है, जिसके कारण वीरवार को कई स्थानों पर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तीन अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल होगा और हरियाणा में सक्रिय होकर बारिश कर सकता है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर मौजूदा समय के लिए ऑरेंज अलर्ट तो तीन अप्रैल के बाद यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग की मौसम के बदलावों पर नजर है।

40 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
हरियाणा में गुरुवार को कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। अंबाला में सायं के समय मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। इसके साथ ही बादल छाए रहे।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश की स्थिति

  • 13 प्रतिशत भिवानी में सामान्य से कम बारिश हुई।
  • 26 प्रतिशत हिसार में सामान्य से कम बारिश हुई।

हरियाणा में बारिश की स्थिति
  • 33.5 मिलीमीटर बारिश हुई
  • 14.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश
  • 125 प्रतिशत अधिक
इन जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश (जिला- बारिश (प्रतिशत में)
  • महेंद्रगढ़- 565
  • गुरुग्राम- 428
  • पलवल- 339
  • चरखी दादरी- 310
  • कुरुक्षेत्र- 310
  • झज्जर- 297
  • मेवात- 258
नोट- बारिश के आंकड़े एक मार्च से 30 मार्च तक के हैं।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को एक ही पश्चिमी विक्षोभ कर सकता है बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर चार अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 31 मार्च को बारिश आ सकती है। वहीं तीन अप्रैल को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई रहने, उत्तर हरियाणा, पश्चिम हरियाणा, दक्षिणी क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इसके बाद चार अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें