अंबाला। छावनी के पुल चमेली पर पूर्व सैनिक ने अपने कमरे में छत की कुंडी पर रस्सी से फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली। किराएदारों ने वीरवार सुबह जब कमरे में शव लटका देखा तो इलाका पुलिस को सूचित किया। 53 वर्षीय सुरेंद्र कुमार दो साल पहले अपने बेटे की मौत के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि वह अपने परिजनों से अलग ही रहता था। सुरेंद्र कुमार ने घर में ही सोफे के ऊपर चढ़कर फंदा लगाया। हालांकि पुलिस को कमरे में तलाशी के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।