अंबाला सिटी। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी अंबाला ने जंडली स्थित सैनिक विहार में एक आम बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में खरीदी गई जमीन पर भव्य भवन के निर्माण के लिए कोष जुटाना था। प्रधान सूबेदार गुलाब दीन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें सभी पूर्व सैनिकों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग देने का वचन दिया। इससे भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर प्रधान सूबेदार गुलाब दीन ने विशिष्ट सदस्यों को सम्मानित किया। इन सदस्यों ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य किया था। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर भी विस्तार से बात की गई। संवाद