फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हर वार्ड 200 स्ट्रीट लाइटों से होगा रोशन

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय की फोटो।
विज्ञापन
निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता कई दिनों से लाइट लगवाने की कर रहे थे मांग, अब सभी वार्डों में लगेगी
विज्ञापन

ज्यादातर उन एरिया में दिक्कत, जो गांव नगर निगम में बीते वर्षों पहले आए, वहां न खंभे न स्ट्रीट लाइट


सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। नगर निगम में आने वाले सेक्टर और कॉलोनियों में रात में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधेरा पसरा है। उन जगहों पर ज्यादा समस्या आ रही है, जहां पिछले आठ से 10 वर्षों से पुरानी स्ट्रीट लाइटें हैं। अभी तक इन लाइटों को बदला नहीं गया।
हैरानी की बात है कि नगर निगम के पास शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से करीब 11 हजार लाइट आ चुकी हैं। अभी तक इन लाइटों को निविदा नहीं होने के कारण लगाया नहीं गया। निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता और पार्षदों की मांग पर अब इन लाइटों को वार्डों में लगाया जाएगा। निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने संयुक्त आयुक्त पुनीत को हर वार्ड में 200 लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। यह नई स्ट्रीट लाइट पुरानी लाइटों को बदलकर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पार्षदों के बताए प्वाइंट होंगे रोशन
निगम आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि हर वार्ड में 200 नई स्ट्रीट लाइट को लगाया जाए। इन लाइट को संबंधित वार्ड के पार्षदों की देखरेख में लगाया जाएगा। पार्षद ही लाइट लगाने के लेकर प्वाइंट बताएंगे। इन 200 लाइट के बाद और भी लाइट को बदला जाएगा। दरअसल, निगम में नई स्ट्रीट लाइट तो पहले आ चुकी है। शहर में करीब 26 हजार 215 नई स्ट्रीट लाइट को लगाया जाना है। यह लाइट नगर निगम क्षेत्र इनमें निगम में आए गांव भी शामिल है, उनमें लगाया जाएगा। निगम अभी तक इन लाइट को लगाने का निविदा नहीं कर पाया। इसलिए अब यह लाइट स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने वाले कर्मचारी ही लगाएंगे।
शाम होते ही गलियों में पसर जाता है अंधेरा
शहर में कई कॉलोनियों में ऐसी सड़क और गलियां भी हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट जलती नहीं। निगम कर्मचारियों को इन लाइट को ठीक करने बारे पार्षद और स्थानीय लोग बता चुके हैं। अभी तक इन लाइटों को ठीक नहीं किया गया। यही नहीं कई लाइट ऐसी भी है। जो कई महीनों से खराब हैं। इन लाइटों को भी बदला नहीं जा रहा, जबकि नगर निगम ने जल्द इन लाइटों को बदलने के लिए कहा था। रात में अंधेरा पसरा होने के कारण वारदात होने का डर लगा रहता है। शहर के नागरिक अस्पताल से जंडली पुल तक, सेक्टर-9 और 10 समेत कई कॉलोनियों में ऐसे प्वाइंट हैं, जहां स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही।
तिरंगा लाइटें लगाकर भूल गया निगम
नगर निगम ने पिछले वर्ष अगस्त माह में तिरंगा लाइट भी स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाई थी। यह लाइट कुछ दिन तक तो ठीक चली, मगर इसके बाद कुछ लाइट बंद हो गई और कुछ लाइट टूटकर नीचे गिर गई। निगम ने इन लाइट को ठीक करवाने का दावा किया था, अभी तक यह लाइट ठीक नहीं हुई। अब स्थिति ऐसी है कि कुछ लाइट इनमें से जलती है तो कुछ लाइट बंद पड़ी है।
वर्जन
सेक्टर और कॉलोनियों की गलियों में कई जगहों पर पुरानी स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा पसरा रहता है। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को भी अवगत करवाया है कि शहर में हर वार्ड में पुरानी लाइट को बदलवाकर नई स्ट्रीट लगवाई जाएं। निगम आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए है कि हर वार्ड में 200 लाइट को बदलवाया जाए और यह लाइट पार्षदों की देखरेख में लगवाई जाएं। शहर में करीब आठ से दस साल पुरानी स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने वाले कर्मचारी नई स्ट्रीट लाइट को बदलेंगे।
विज्ञापन

राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम, अंबाला शहर।
वर्जन
शहर में पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदलवाकर नई लाइट लगवाई जाएंगी। उन्होंने संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए है कि हर वार्ड में 200 लाइट को बदलवाया जाए। निगम के पास लाइट पड़ी हैं। इन लाइट को स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने वाले कर्मचारियों के माध्यम से ही लगाया जाएगा। पार्षदों की देखरेख में यह लाइट लगवाई जाएंगी।
डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम, अंबाला शहर।

नगर निगम कार्यालय की फोटो।

नगर निगम कार्यालय की फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें