शहर स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों स
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें बच्चों ने एआई टूल्स की सहायता से गेम, वीडियो और एआई चैट बोट बनाया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है, जो मशीनों और कंप्यूटरों को मानव जैसी बुद्धिमत्ता प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। प्रतियोगिता में एप्साइलन टीम में लक्ष्य, लक्की, सार्थक प्रथम, अल्फा टीम में वंश, निगम, गीतांश द्वितीय व गामा टीम में एकम, अर्णव, मानिक टीम तृतीय रही।