अंबाला। ठरवा गांव में घर में घुसकर परिवार पर आरोपियों ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चौड़मस्तपुर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में ठरवा निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बिंद्र, गुरमीत, रमन, जस्सी, गगन, गुरमान व 2-4 अन्य उसके घर पर आकर गालीगलौज करने लगे। इसके बाद वह और उसका भाई घर के बाहर आए तो हमलावरों ने दोनों भाईयों पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख सभी हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।